Philips का पहला 5G फोन 2 सितंबर को लॉन्च

Philips भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन 2 सितंबर को लॉन्च करेगा। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। फोन को Amazon पर भी लिस्ट किया गया है।

Philips के इस फोन में 6.67 इंच HD डिस्प्ले मिलेगा। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। फोन में 64MP प्राइमरी कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

फोन को 6GB/8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 5G कनेक्टिविटी मिलेगी। फोन ब्लैक, ग्रे और व्हाइट रंग में आएगा। इसमें दो वर्टिकल कैमरे और पंच-होल सेल्फी कैमरा मिलेगा।

Philips ने फोन को ‘Innovation You Can Trust’ टैगलाइन के साथ टीज किया है। फोन में IP64 रेटिंग भी मिलेगी। इसकी कीमत 20,000 से कम हो सकती है।

देसी ऑडियो कंपनी Mivi भी भारत में अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। फोन Flipkart पर लिस्ट हो चुका है।

Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, Mivi के पहले फोन में 6GB रैम, Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट और Android 16 मिलेगा। यानी Philips के बाद Mivi भी स्मार्टफोन बाजार में अपनी एंट्री करने जा रही है।