WhatsApp सिर्फ चैटिंग के लिए नहीं है। इसमें UPI पेमेंट की सुविधा भी मिलती है। इसके लिए हर बार अलग पेमेंट ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ती।
WhatsApp में Meta AI का फीचर भी मिलता है। आप चैट में सवाल पूछकर जानकारी ले सकते हैं। ईमेल, रिज्यूमे और कोडिंग से जुड़े काम में भी इसकी मदद ली जा सकती है।
WhatsApp से आप 2GB तक की फाइल भेज सकते हैं। बड़ी फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट शेयर करना आसान हो जाता है। जरूरी फाइलों को सेव करने के लिए आप खुद के साथ एक ग्रुप भी बना सकते हैं।
अलग न्यूज ऐप खोलने के बजाय WhatsApp Channels का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां आप न्यूज पोर्टल, ब्रांड और अपनी पसंद के विषयों से जुड़े चैनल फॉलो कर सकते हैं। इसके बाद आपको समय-समय पर नए अपडेट और जरूरी खबरें मिलती रहेंगी।
WhatsApp पर जरूरी बातें सेव करने के लिए खुद के साथ एक ग्रुप बना सकते हैं। इसका नाम Notes रख सकते हैं। इसमें टेक्स्ट के अलावा फोटो, वीडियो, ऑडियो और दूसरी फाइलें भी सेव की जा सकती हैं।
WhatsApp अब सिर्फ मैसेज और कॉल तक सीमित नहीं है। इससे UPI पेमेंट, AI, 2GB तक फाइल शेयरिंग, न्यूज अपडेट और पर्सनल नोट्स जैसे कई काम किए जा सकते हैं।