SIP से 5 करोड़ बनाने का Formula

20 साल में 5 करोड़ रुपये का लक्ष्य लेकर Karan हर महीने 12,000 की SIP कर रहे हैं। वह SIP में हर साल 10% स्टेप-अप भी कर रहे हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, इतने बड़े लक्ष्य के लिए समय के साथ SIP बढ़ाना जरूरी है। Karan को अपनी मौजूदा निवेश राशि के साथ Flexi Cap Fund में एलोकेशन पर भी विचार करने की सलाह दी गई है।

रितेश के पोर्टफोलियो में एक ही तरह के कई फंड हैं। इससे निवेश एक ही तरह के विकल्पों में ज्यादा केंद्रित हो सकता है इसलिए पोर्टफोलियो की समीक्षा जरूरी है।

विशेषज्ञों ने रितेश के पोर्टफोलियो को बेहतर तरीके से फैलाने के लिए Nifty 100 Index, Flexi Cap और Mid Cap जैसे विकल्पों पर विचार करने की सलाह दी है।

लंबी अवधि में सिर्फ ज्यादा फंड रखना पर्याप्त नहीं है। निवेशकों को अपने लक्ष्य, निवेश अवधि और जोखिम क्षमता के हिसाब से सही फंड चुनने चाहिए।

SIP शुरू करने के बाद काम खत्म नहीं होता। पोर्टफोलियो की नियमित समीक्षा और जरूरत के मुताबिक रीबैलेंसिंग जरूरी है। इससे निवेश को लंबे समय के वित्तीय लक्ष्य के हिसाब से बनाए रखने में मदद मिल सकती है।