Airtel पेमेंट्स बैंक ने शबनम सिन्हा को नई चेयरपर्सन बनाया है। वह 1 अक्टूबर से तीन साल तक पद संभालेंगी। उनका कार्यकाल सुनील भारती मित्तल की जगह शुरू होगा।
Paytm रेजिलिएंट एसेट मैनेजमेंट BV मंगलवार को One97 कम्युनिकेशंस में 4,895 करोड़ रुपये तक की हिस्सेदारी बेच सकती है। डील में 1.92 करोड़ शेयर शामिल हैं।
NCLT ने SpiceJet के खिलाफ एयरक्राफ्ट लीजर्स की 8 दिवालियापन याचिकाओं पर फैसला टाल दिया। एयरलाइन ने एक लीजर्स के साथ आखिरी समय में समझौता किया है।
Lupin को USFDA से पिटोलिसेंट टैबलेट के जेनेरिक वर्जन की मंजूरी मिली। यह मंजूरी 4.45 mg और 17.8 mg की टैबलेट के लिए है। दवा ज्यादा नींद आने में इस्तेमाल होती है।
ONGC को अमेरिकी OFAC से लाइसेंस मिला है। इससे कंपनी को वेनेजुएला में कामकाज पूरी तरह शुरू करने की अनुमति मिली है। वहां, गतिविधियां प्रतिबंधों के कारण कई साल से सीमित थीं।
Zee एंटरटेनमेंट ने आशीष मिश्रा को नया चीफ मार्केटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है। कंपनी मार्केटिंग मजबूत करने और अपने सभी कारोबार में ग्राहकों से जुड़ाव बढ़ाने पर फोकस कर रही है।