BHIM भारत का UPI आधारित पेमेंट ऐप है। इससे सीधे बैंक अकाउंट से पैसे भेज और प्राप्त किए जा सकते हैं। रोजमर्रा के डिजिटल पेमेंट के लिए यह आसान विकल्प है।
DigiLocker सरकारी ऐप है, जहां आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और मार्कशीट जैसे दस्तावेज डिजिटल रूप में रखे जा सकते हैं। इससे जरूरी कागजों को साथ रखने की जरूरत कम होती है।
UMANG एक ही जगह पर कई सरकारी सेवाओं की सुविधा देता है। वहीं, mParivahan पर वाहन के दस्तावेज और चालान की जानकारी देखी जा सकती है। दोनों ऐप रोजमर्रा के काम आसान बनाते हैं।
eSanjeevani के जरिए घर बैठे डॉक्टर से ऑनलाइन सलाह ली जा सकती है। Mappls यानी MapmyIndia भारत की सड़कों और जगहों की जानकारी देने वाला देसी मैप ऐप है।
ShareChat, Moj और Josh भारतीय भाषाओं में कंटेंट और छोटे वीडियो के लिए लोकप्रिय प्लेटफॉर्म हैं। वहीं, Meesho छोटे दुकानदारों और विक्रेताओं को ऑनलाइन सामान बेचने का मौका देता है।
Zoho Workplace ऑफिस के काम के लिए ईमेल और डॉक्यूमेंट टूल देता है। Kaagaz Scanner से कागजों को PDF में बदला जा सकता है। JioSaavn म्यूजिक, Quick Heal सुरक्षा और IRCTC Rail Connect ट्रेन टिकट के लिए उपयोगी भारतीय ऐप हैं।