नुवामा की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले रीबैलेंसिंग में कुछ बड़ी स्मॉलकैप कंपनियां मिडकैप कैटेगरी में शामिल हो सकती हैं। इन कंपनियों के मार्केट कैप को देखते हुए अपग्रेड की संभावना बन रही है।
एक कंपनी का मार्केट कैप करीब 47,384 करोड़ है। इसी वजह से इसके मिडकैप कैटेगरी में शामिल होने की संभावना मजबूत मानी जा रही है।
Hindustan Copper का मार्केट कैप करीब 45,237 करोड़ है। नुवामा की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले रीबैलेंसिंग में यह कंपनी भी मिडकैप कैटेगरी में जगह बना सकती है।
AIA Engineering का मौजूदा मार्केट कैप करीब 44,309 करोड़ है। यह आंकड़ा कंपनी को मिडकैप में अपग्रेड होने की दौड़ में आगे रखता है।
NLC India का मार्केट कैप करीब 39,866 करोड़ है। रिपोर्ट में इसे भी उन कंपनियों में शामिल किया गया है, जिन्हें मिडकैप का दर्जा मिल सकता है।
Ajanta Pharma का मार्केट कैप करीब 39,866 करोड़ बताया गया है और इसे भी मिडकैप का दर्जा मिलने की संभावना है। हालांकि, ये सिर्फ संभावनाएं हैं। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। यह जानकारी उपलब्ध रिपोर्ट और बाजार के आंकड़ों पर आधारित है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है। किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले खुद जानकारी जांचें और जरूरत हो तो वित्तीय सलाहकार की सलाह लें।