सुबह से रात तक फोन इस्तेमाल करने से सिर्फ मेंटल हेल्थ नहीं, शरीर भी प्रभावित होता है। गर्दन, कंधे, पीठ, आंखों और अंगूठे में दर्द जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।
फोन चलाते समय गर्दन झुकाकर रखने की आदत शरीर पर दबाव बढ़ाती है। डॉक्टर इसे फोन बॉडी से जोड़ते हैं। अमेरिका में लोग रोज औसतन 5 घंटे 16 मिनट फोन चलाते हैं।
फोन देखते समय आगे झुकने से गर्दन और रीढ़ पर दबाव बढ़ता है। इस दौरान रीढ़ पर करीब 20-22 किलो भार पड़ सकता है। लगातार ऐसा करने से नेक सिंड्रोम हो सकता है।
लंबे समय तक फोन देखने से आंखों में ड्राईनेस, पानी आना और सूजन जैसी परेशानी हो सकती है। समस्या बनी रहे तो नजर पर असर पड़ सकता है। फोन उचित दूरी पर रखें।
फोन को आंखों के लेवल पर रखें, ताकि गर्दन ज्यादा न झुके। गर्दन और पीठ की मालिश करें। नियमित एक्सरसाइज भी करें। इससे गलत पॉश्चर और दर्द कम करने में मदद मिलेगी।
फोन से जुड़ी दिक्कतों से बचने का सबसे अच्छा तरीका इस्तेमाल कम करना है। आउटडोर एक्टिविटी बढ़ाएं। वॉक या रनिंग में फोन न ले जाएं और सोने से पहले फोन चलाने से बचें।