अमीर बनाने वाले 6 पर्सनल फाइनेंस गोल्डन रूल्स

पैसे बचाने और सही निवेश के लिए कुछ आसान फाइनेंशियल नियम काफी मददगार होते हैं। ये नियम आपको बेहतर प्लानिंग और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा देने में सहायक हैं।

Rule of 72 से पता चलता है कि आपका पैसा कितने साल में डबल होगा। 72 डिवाइड ब्याज दर से इसका जवाब मिलता है। वहीं, Rule of 70 बताता है कि महंगाई से पैसे की वैल्यू कितने साल में आधी हो सकती है।

4 Percent Rule के अनुसार रिटायरमेंट के बाद हर साल कुल बचत का 4% निकालना सुरक्षित माना जाता है। वहीं, 100 Minus Age Rule बताता है कि उम्र के हिसाब से इक्विटी में कितना निवेश रखना चाहिए।

इस नियम के अनुसार अपनी आय का 50% जरूरी खर्चों, 30% शौक और लाइफस्टाइल, जबकि 20% बचत और निवेश के लिए रखें। इससे बजट और फाइनेंशियल अनुशासन बना रहता है।

हर व्यक्ति के पास कम से कम 6 महीने के खर्च के बराबर इमरजेंसी फंड होना चाहिए। साथ ही आपकी कुल EMI आय के 40% से अधिक नहीं होनी चाहिए, ताकि आर्थिक दबाव न बढ़े।

लाइफ इंश्योरेंस का कवर आपकी सालाना आय का 10 से 15 गुना होना चाहिए। साथ ही अलग-अलग निवेश विकल्पों में संतुलन बनाकर निवेश करना लंबे समय में बेहतर रिटर्न देने में मदद करता है।