क्या आपके पास हैं ये टॉप डिविडेंड शेयर?

अगर आप डिविडेंड से कमाई पर नजर रखते हैं, तो FY26 में कुछ कंपनियों ने शानदार रिटर्न दिया। Vedanta, Angel One, JSW Dulux, Coal India और Wipro सबसे ज्यादा डिविडेंड यील्ड देने वाली कंपनियों में शामिल रहीं।

Vedanta ने FY26 में 13.13% डिविडेंड यील्ड दी। कंपनी ने 34 प्रति शेयर का डिविडेंड तीन किस्तों में दिया और कुल करीब 13,300 करोड़ शेयरधारकों में बांटे।

Angel One ने 8.16% डिविडेंड यील्ड के साथ 24.75 प्रति शेयर का भुगतान किया। वहीं JSW Dulux ने विशेष अंतरिम और अंतिम डिविडेंड मिलाकर 206 प्रति शेयर दिया, जिससे इसकी 7.03% डिविडेंड यील्ड रही।

Coal India ने FY26 में चार बार डिविडेंड देकर कुल 26.50 प्रति शेयर का भुगतान किया। इसकी डिविडेंड यील्ड 6.52% रही।

Wipro ने 11 प्रति शेयर डिविडेंड दिया और 6.44% डिविडेंड यील्ड दर्ज की।  इन कंपनियों ने FY26 में निवेशकों को सबसे ज्यादा डिविडेंड यील्ड दी।

निवेश का फैसला करने से पहले कंपनी की कमाई, कारोबार, जोखिम और भविष्य की संभावनाओं को भी जरूर समझें।  यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के लिए है। इसे निवेश की सलाह न मानें।