iQOO Z11 Lite 5G लॉन्च, कम कीमत में बड़ी बैटरी
iQOO Z11 Lite 5G भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग और AI फीचर्स मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 17,999 है।
iQOO Z11 Lite 5G की बिक्री सिर्फ Amazon पर होगी। फोन की पहली सेल 30 जुलाई दोपहर 12 बजे शुरू होगी। ग्राहकों को 1,500 डिस्काउंट भी मिलेगा।
फोन 4GB+128GB, 6GB+128GB और 6GB+256GB वेरिएंट में आया है। इनकी कीमत 19,499, 21,499 और 24,499 रखी गई है।
iQOO Z11 Lite 5G में 6.74 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में Dimensity 6300 चिपसेट है।
फोन में 6500mAh बैटरी के साथ 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग फीचर है। इसे IP65 रेटिंग और SGS 5-स्टार ड्रॉप रेसिस्टेंस मिला है।
फोन में 50MP मेन कैमरा और 5MP सेल्फी कैमरा है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी 4 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देगी।
और पढ़ें…