गर्मी में AC हर घर की जरूरत बन चुका है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ज्यादातर एयर कंडीशनर सफेद रंग के ही क्यों होते हैं? इसके पीछे कई आसान और दिलचस्प वजहें हैं।
कंपनियां अगर एक ही रंग के AC बनाती हैं तो उत्पादन का खर्च कम रहता है। अलग-अलग रंगों में मॉडल तैयार करने पर लागत बढ़ सकती है। इससे कंपनियों का कुल खर्च भी बढ़ जाता है।
स्प्लिट AC की आउटडोर यूनिट धूप में लगी रहती है। सफेद रंग सूरज की किरणों को ज्यादा रिफ्लेक्ट करता है। इससे यूनिट दूसरे गहरे रंगों की तुलना में कम गर्मी सोखती है।
सफेद एक न्यूट्रल रंग है। यही वजह है कि यह लगभग हर तरह के घर के इंटीरियर और दीवारों के साथ आसानी से मेल खा जाता है। इससे AC कमरे में अलग से अजीब नहीं दिखता।
ब्लैक, ग्रे या दूसरे गहरे रंगों पर धूल और खरोंच जल्दी नजर आ सकती है। सफेद AC पर ये निशान अपेक्षाकृत कम दिखाई देते हैं। इसलिए यह लंबे समय तक साफ-सुथरा दिख सकता है।
कम उत्पादन लागत, सूरज की गर्मी का कम अवशोषण, इंटीरियर से बेहतर मेल और धूल-स्क्रैच कम दिखना। इन वजहों से कंपनियां आज भी AC के लिए सफेद रंग को प्राथमिकता देती हैं।