Wi-Fi या Cellular Calling? किसमें ज्यादा बैटरी खर्च?
क्या आप जानते हैं कि कॉलिंग के दौरान कौन-सा विकल्प ज्यादा बैटरी बचाता है? इसका जवाब आपके नेटवर्क की गुणवत्ता पर निर्भर करता है।
अगर मोबाइल नेटवर्क मजबूत है और पूरे सिग्नल मिल रहे हैं, तो Cellular Calling बैटरी पर ज्यादा दबाव नहीं डालती। फोन को बार-बार नेटवर्क खोजने की जरूरत नहीं पड़ती।
Wi-Fi Calling में कॉल मोबाइल टावर की बजाय इंटरनेट के जरिए होती है। घर या ऑफिस जैसे स्थानों पर, जहां मोबाइल सिग्नल कमजोर हों, यह फीचर काफी काम आता है।
अगर आपके पास तेज और स्थिर Wi-Fi है, तो Wi-Fi Calling बेहतर कॉल क्वालिटी देने के साथ बैटरी भी बचा सकती है। इससे फोन को लगातार नेटवर्क खोजने की जरूरत नहीं होती।
यदि Wi-Fi या मोबाइल नेटवर्क बार-बार कटता है, तो फोन दोनों नेटवर्क के बीच लगातार स्विच करता रहता है। इससे बैटरी तेजी से खत्म हो सकती है।
जहां मजबूत Wi-Fi मिले, वहां Wi-Fi Calling इस्तेमाल करें। कमजोर नेटवर्क होने पर इसे बंद रखें, फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट करें और जरूरत न होने पर Wi-Fi व अन्य वायरलेस फीचर बंद कर दें।