Xiaomi का AI रोबोट, Elon Musk को देगा टक्कर

Xiaomi अब स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक कारों के बाद AI पावर्ड ह्यूमनॉयड रोबोट पर तेजी से काम कर रही है। कंपनी के CEO Lei Jun ने इसका नया वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में ह्यूमनॉयड रोबोट बिना इंसानी मदद के प्रोडक्शन लाइन पर सेंटर कंसोल साइड कवर उठाकर कंटेनर में रखते नजर आ रहे हैं। वे लगातार एक ही काम को सटीक तरीके से पूरा कर रहे हैं।

वीडियो में सिर्फ ह्यूमनॉयड ही नहीं, बल्कि पहियों वाला रोबोट भी काम करता दिखा। इससे संकेत मिलता है कि Xiaomi एक साथ कई रोबोटिक प्लेटफॉर्म की टेस्टिंग कर रही है।

कंपनी ने अभी रोबोट लॉन्च करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, फैक्ट्री में हो रही रियल-वर्ल्ड टेस्टिंग से माना जा रहा है कि Xiaomi अब इन्हें प्रोडक्शन के लिए तैयार कर रही है।

Xiaomi ने 2022 में CyberOne नाम का ह्यूमनॉयड रोबोट पेश किया था। वह इंसानों को पहचान सकता था और बेसिक बातचीत भी कर सकता था। बाद में कंपनी ने इंडस्ट्रियल इस्तेमाल पर ज्यादा ध्यान दिया।

Xiaomi का कहना है कि आने वाले 5 साल में वह अपनी फैक्ट्रियों में बड़े पैमाने पर रोबोट तैनात करेगी। AI रोबोट की इस रेस में अब Xiaomi का मुकाबला Elon Musk के Optimus जैसे प्रोजेक्ट्स से माना जा रहा है।