AC की ये सेटिंग हटाएगी बारिश की नमी

मानसून में सिर्फ गर्मी नहीं, बल्कि नमी और चिपचिपापन भी परेशान करता है। सही तरीके से AC चलाने पर कमरे की ह्यूमिडिटी भी कम हो सकती है।

अगर आपके AC में Dry Mode है, तो मानसून में इसका इस्तेमाल करें। यह मोड कमरे को जरूरत से ज्यादा ठंडा किए बिना हवा की नमी कम करता है।

AC का तापमान 24°C से 26°C के बीच रखें। बहुत कम तापमान पर चलाने से बिजली ज्यादा खर्च होती है और नमी भी सही तरीके से कंट्रोल नहीं होती।

मानसून में AC को 16°C या 18°C पर चलाने से बचें। सही तापमान पर AC बेहतर कूलिंग के साथ हवा की नमी भी कम करता है।

बारिश के मौसम में AC के फिल्टर पर धूल और नमी जल्दी जमा होती है। इसलिए फिल्टर को समय-समय पर साफ करते रहें ताकि एयरफ्लो बना रहे।

साफ फिल्टर और सही सेटिंग्स के साथ AC बेहतर काम करता है। इससे कमरे में बदबू, चिपचिपापन और ज्यादा नमी की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है।