Microsoft में AI लिख रहा 30% कोड, बड़ा खुलासा
Microsoft के CEO सत्या नडेला ने बताया कि कंपनी में अब 20% से 30% तक कोड AI की मदद से लिखा जा रहा है।
नडेला के मुताबिक, AI अब Microsoft के इंजीनियरिंग वर्कफ़्लो का अहम हिस्सा बन चुका है और इसका इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है।
Meta के CEO मार्क ज़करबर्ग ने कहा कि अभी सटीक आंकड़ा नहीं है, लेकिन अगले साल तक AI कंपनी का करीब आधा सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कर सकता है।
Microsoft और Meta में हजारों सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करते हैं। AI की बढ़ती भूमिका टेक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव ला रही है।
Google के CEO सुंदर पिचाई पहले ही बता चुके हैं कि कंपनी का 25% से ज्यादा नया कोड AI की मदद से तैयार होता है।
अब बड़ी टेक कंपनियां AI के हिसाब से अपनी हायरिंग और डेवलपमेंट रणनीति बदल रही हैं। आने वाले समय में AI की भूमिका और बढ़ने की उम्मीद है।
और पढ़ें…