Washing Machine फिल्टर साफ करने के टिप्स
अगर धुले कपड़ों पर छोटे-छोटे रेशे या लिंट चिपके मिलते हैं, तो इसकी वजह मशीन का लिंट फिल्टर हो सकता है। इसे समय पर साफ करना जरूरी है।
यह फिल्टर कपड़ों से निकलने वाले बाल, धागे और रेशों को रोकता है। इससे मशीन का ड्रेनेज सिस्टम जाम होने से बचा रहता है।
बंद लिंट फिल्टर में नमी जमा होने लगती है। इससे बैक्टीरिया और फफूंद पनप सकते हैं, जिसकी वजह से कपड़ों में बदबू आने लगती है।
टॉप-लोड या फ्रंट-लोड मशीन में फिल्टर निकालें। इसे बहते पानी से अच्छी तरह धोकर सुखाएं और फिर वापस सही जगह पर लगा दें।
अगर मशीन का रोज इस्तेमाल होता है, तो हर 2 हफ्ते में लिंट फिल्टर साफ करें। मानसून के मौसम में इसे हर हफ्ते चेक करना बेहतर रहेगा।
और पढ़ें…