महंगे हुए Samsung, Vivo और Poco के स्मार्टफोन

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले नई कीमत जरूर देख लें। Samsung, Vivo और Poco ने अपने कई लोकप्रिय स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ा दिए हैं।

Samsung ने Galaxy M47 की कीमत में 8,000 रुपये तक का इजाफा किया है। लॉन्च के करीब दो हफ्ते बाद ही फोन पहले से काफी महंगा हो गया है।

Vivo ने T5 Pro, T5x और T4 Lite की कीमतें बढ़ा दी हैं। T5 Pro अब 35,999 रुपये में मिलेगा, जबकि T5x और T4 Lite के दाम भी बढ़ गए हैं।

Poco ने X8 Pro Max, X8 Pro और M8 की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कुछ मॉडल 1,000 रुपये तो कुछ 2,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं।

मेमोरी चिप्स और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की लागत बढ़ने से कंपनियों का खर्च बढ़ गया है। इसी वजह से स्मार्टफोन की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है।

Samsung, Vivo और Poco से पहले Nothing, Realme और Apple भी अपने कई प्रोडक्ट्स महंगे कर चुके हैं। जानकारों का मानना है कि फिलहाल स्मार्टफोन की कीमतों में राहत मिलने की संभावना कम है।