अब निवेशक फिजिकल गोल्ड की जगह Gold ETF में पैसा लगाना पसंद कर रहे हैं। इसमें मेकिंग चार्ज, चोरी और लॉकर जैसी परेशानियां नहीं होतीं।
Gold ETF एक म्यूचुअल फंड प्रोडक्ट है, जिसे शेयर की तरह डीमैट खाते से खरीदा और बेचा जा सकता है। इसकी कीमत सीधे सोने के बाजार भाव से जुड़ी रहती है।
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कुछ बड़े Gold ETF ने पिछले 3 साल में निवेशकों को 34% तक का सालाना (CAGR) रिटर्न दिया है।
UTI Gold ETF ने 3 साल में 34% और 1 साल में 45.6% का रिटर्न दिया। इसका फंड साइज 4,382.2 करोड़ है।
ICICI Pru, Mirae Asset, Aditya Birla SL और Kotak Gold ETF ने भी 3 साल में 33.6% से 33.7% तक का शानदार रिटर्न देकर निवेशकों को अच्छा मुनाफा दिया।
Gold ETF में शुद्धता की गारंटी मिलती है। लॉकर की जरूरत नहीं पड़ती और बेचते समय मेकिंग चार्ज का नुकसान भी नहीं होता। इसलिए यह आज डिजिटल निवेश का लोकप्रिय विकल्प बन चुका है।