Apple देगा पुराने iPhone के बदले ज्यादा पैसे

अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो Apple का Trade-In Program आपके काम आ सकता है। इस सुविधा में कंपनी आपका पुराना Apple डिवाइस लेकर नए डिवाइस की कीमत कम कर देती है।

Apple का Trade-In Program उन यूजर्स के लिए है जो अपना पुराना iPhone, iPad, Mac या Apple Watch एक्सचेंज करना चाहते हैं। इससे किसी थर्ड पार्टी को डिवाइस बेचने की जरूरत नहीं पड़ती।

Apple ने कई डिवाइस की Trade-In वैल्यू बढ़ाई है। iPhone पर 10-25 डॉलर, iPad पर 15 से 20 डॉलर, MacBook पर 5 से 35 डॉलर और Apple Watch पर 10 डॉलर तक ज्यादा वैल्यू मिल सकती है।

अगर आपका डिवाइस नया मॉडल है, अच्छी कंडिशन में है और उसकी स्टोरेज ज्यादा है, तो Apple आपको अधिकतम Trade-In वैल्यू दे सकता है।

अपडेट के बाद iPhone 16 Pro Max पर 695 डॉलर, iPhone 16 Pro पर 560 डॉलर और iPad Pro पर 690 डॉलर तक की Trade-In वैल्यू मिल सकती है।

Mac यूजर्स के लिए भी अच्छी खबर है। MacBook Pro पर 690 डॉलर, MacBook Air पर 520 डॉलर और Mac Mini पर 375 डॉलर तक की अधिकतम Trade-In वैल्यू मिल सकती है।

और पढ़ें…