2026 में फोन महंगे क्यों हो रहे हैं?

अगर आप इस साल नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो बड़ी कीमत गिरने की उम्मीद फिलहाल कम है। बढ़ती लागत और दूसरे आर्थिक कारणों से कई फोन महंगे हो सकते हैं।

स्मार्टफोन के प्रोसेसर, RAM, स्टोरेज, कैमरा और डिस्प्ले जैसे पार्ट्स महंगे हो रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में 80 से ज्यादा स्मार्टफोन मॉडल की कीमतों में औसतन 15% तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

फिलहाल स्मार्टफोन पर 18% GST लगता है। इंडस्ट्री ने 25,000 तक के फोन पर GST घटाकर 5% करने की मांग की है। अगर ऐसा होता है तो ग्राहकों को हजारों रुपये की बचत हो सकती है।

भारत तेजी से बड़ा स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा है। PLI योजना और लोकल प्रोडक्शन से आयात पर निर्भरता घट रही है, जिससे भविष्य में कीमतों पर कुछ राहत मिल सकती है।

10,000 से 20,000 वाले फोन में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। वहीं 20,000 से 40,000 की रेंज में कीमतें स्थिर रह सकती हैं, लेकिन नए मॉडल थोड़े महंगे हो सकते हैं।

फ्लैगशिप स्मार्टफोन के सस्ते होने की संभावना फिलहाल कम है। बेहतर डील पाने के लिए त्योहारी सेल, ऑनलाइन ऑफर और एक्सचेंज बोनस का इंतजार करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।