MBA करें या नहीं? AI के दौर में भी क्यों बढ़ी डिमांड
क्या AI नौकरियां छीन रहा है? नई GMAC रिपोर्ट बताती है कि कंपनियां आज भी MBA और बिजनेस डिग्री पर पूरा भरोसा जता रही हैं।
रिपोर्ट में 39 देशों के 621 रिक्रूटर्स और हायरिंग मैनेजर्स शामिल थे। इनमें दुनिया की कई बड़ी कंपनियों के प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लिया।
सर्वे में आधे से ज्यादा नियोक्ताओं ने कहा कि AI और नई टेक्नोलॉजी आने के बाद Graduate Business Degree पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक 99% नियोक्ताओं ने माना कि MBA और बिजनेस एजुकेशन छात्रों को कंपनियों में सफल बनने के लिए अच्छी तैयारी देती है।
कंपनियों का कहना है कि कम्युनिकेशन, लीडरशिप, बदलाव के मुताबिक ढलने की क्षमता और इमोशनल इंटेलिजेंस जैसी मानवीय खूबियां आज भी सबसे ज्यादा मायने रखती हैं।
GMAC ने कहा कि अब बिजनेस स्कूलों को छात्रों को सिर्फ AI नहीं, बल्कि AI के साथ बेहतर फैसले लेने, नेतृत्व और मानव समझ जैसी स्किल्स भी सिखानी होंगी।