नया AC खरीदना है? कॉपर या एल्यूमिनियम कौन है बेस्ट

गर्मी में नया AC खरीदने का सोच रहे हैं? सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कॉपर कंडेंसर वाला AC लें या एल्यूमिनियम कंडेंसर वाला। दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं।

एल्यूमिनियम कंडेंसर वाले AC की कीमत कम होती है और यह वजन में भी हल्का होता है, लेकिन इसकी हीट ट्रांसफर क्षमता कॉपर से कम होती है और खराब होने पर रिपेयर करना मुश्किल पड़ सकता है।

कॉपर गर्मी को तेजी से बाहर निकालता है, जिससे AC कमरे को जल्दी ठंडा करता है। इसकी कॉइल मजबूत होती है और लीकेज जैसी समस्या आने पर इसे आसानी से रिपेयर भी किया जा सकता है।

सिर्फ कंडेंसर की वजह से बिजली बिल तय नहीं होता। इन्वर्टर तकनीक, स्टार रेटिंग और कंप्रेसर भी अहम भूमिका निभाते हैं। हालांकि, समान फीचर्स होने पर कॉपर कंडेंसर वाला AC बेहतर कूलिंग के साथ कम बिजली खर्च कर सकता है।

अगर आप कम मेंटेनेंस और लंबे समय तक चलने वाला AC चाहते हैं, तो कॉपर कंडेंसर बेहतर विकल्प है। वहीं, एल्यूमिनियम कंडेंसर की लाइफ अपेक्षाकृत कम होती है और इसकी देखभाल पर ज्यादा खर्च आ सकता है।

अगर आपका बजट कम है, तो एल्यूमिनियम कंडेंसर वाला AC चुन सकते हैं। लेकिन लंबे समय तक बेहतर कूलिंग, आसान रिपेयर और भरोसेमंद प्रदर्शन चाहिए, तो कॉपर कंडेंसर वाला AC खरीदना ज्यादा समझदारी होगी।