Google ने अपना नया Nano Banana 2 Lite इमेज जनरेशन मॉडल लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 4 सेकंड में टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से AI इमेज बना सकता है।
Nano Banana 2 Lite को खासतौर पर उन डेवलपर्स के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें कम लागत में बड़ी संख्या में AI इमेज बनानी होती हैं। यह तेज स्पीड और कम ऑपरेटिंग कॉस्ट के साथ बेहतर प्रदर्शन देता है।
यह मॉडल तेजी से प्रोटोटाइप तैयार करने, विजुअल आइडिया पर काम करने और बड़े पैमाने पर इमेज जनरेट करने के लिए बनाया गया है।
Google ने Nano Banana 2 Lite की कीमत 0.034 डॉलर (करीब 3.22) प्रति 1K रिजॉल्यूशन इमेज रखी है। कम बजट में ज्यादा AI इमेज बनाने वाले यूजर्स और डेवलपर्स के लिए यह किफायती विकल्प है।
Google का कहना है कि तेज स्पीड के बावजूद यह मॉडल प्रॉम्प्ट को सही तरीके से समझता है। अलग-अलग इमेज में कैरेक्टर एक जैसे रहते हैं और इमेज में लिखा गया टेक्स्ट भी साफ और पढ़ने योग्य दिखाई देता है।
Nano Banana 2 Lite अब Gemini API, Google AI Studio और Gemini Enterprise Agent Platform पर उपलब्ध है। जल्द ही इसे Gemini App, Google Photos, AI Mode Search, NotebookLM, Google Flow और Google Ads में भी शामिल किया जाएगा।