आज भारतीय शेयर बाजार लंबे वीकेंड के बाद खुला है। कई बड़े कॉर्पोरेट अपडेट सामने आए हैं, इसलिए कारोबार के दौरान कई शेयरों में अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है।
Kotak Mahindra Bank के CEO अशोक वासवानी ने 31 दिसंबर 2026 के बाद दोबारा नियुक्ति नहीं लेने की इच्छा जताई है। वहीं, REC Ltd और PFC के मर्जर को बोर्ड की मंजूरी मिल गई है।
S&P Global Ratings ने Adani Ports की रेटिंग BBB- से बढ़ाकर BBB कर दी है। साथ ही कंपनी का आउटलुक 'स्टेबल' रखा गया है, जो ग्रुप के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
Torrent Power ने L&T से नाभा पावर के 100% इक्विटी शेयर 3,632.35 करोड़ में खरीद लिए हैं। अब नाभा पावर कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी बन गई है।
Torrent-Power-ने-L&T-से-नाभा-पावर-के-100
Persistent Systems ने Nagarro SE के अधिग्रहण के लिए समझौता किया है। साथ ही एक अमेरिकी टेक कंपनी के साथ 650 मिलियन डॉलर से ज्यादा का रणनीतिक करार भी किया। दूसरी ओर, Dr Reddy's के बायोलॉजिक्स प्लांट के USFDA निरीक्षण के बाद Form 483 के तहत 7 ऑब्जर्वेशन जारी हुए हैं।
JSW Infrastructure ने अपना QIP सफलतापूर्वक पूरा कर 7,502.69 करोड़ जुटाए हैं। 285 प्रति शेयर के भाव पर जारी इस इश्यू में Fidelity Investments, HDFC Mutual Fund और SBI Mutual Fund जैसे बड़े निवेशकों ने हिस्सा लिया।