उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। UPPSC जल्द ही PCS 2026 भर्ती का विज्ञापन जारी करने जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया इसी सप्ताह शुरू होने की संभावना है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, PCS 2026 भर्ती में करीब 750 पदों पर नियुक्तियां हो सकती हैं। आयोग ऑनलाइन आवेदन प्रणाली से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को अंतिम रूप से ठीक कर रहा है।
पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो पदों की संख्या आगे बढ़ने की संभावना रहती है। PCS 2025 में पद 200 से बढ़कर 920 हुए थे, जबकि 2024 में संख्या 220 से बढ़कर 947 तक पहुंच गई थी।
कंप्यूटर सहायक के 14 पदों की भर्ती प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है। पहली परीक्षा में सफल 169 उम्मीदवारों को अब हिंदी टंकण परीक्षा देनी होगी। इसके लिए आवेदन 8 जुलाई तक किए जा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रधानाचार्य के 21 पदों पर भर्ती चल रही है। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए 7 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
LT ग्रेड (कंप्यूटर) शिक्षक भर्ती 2025 की मुख्य परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 16 मई को जारी हो चुका है और सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं।