Google Play Store पर लौटा Telegram ऐप
NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले सरकार ने Telegram को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया था। यह रोक 16 जून से 22 जून तक लागू रही।
अब दोबारा परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। इसके बाद Telegram की Google Play Store पर वापसी हो गई है।
सरकार ने NTA के अनुरोध पर यह कदम उठाया था। उद्देश्य फर्जी पेपर, अफवाहों और धोखाधड़ी वाली गतिविधियों को रोकना था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने 3 जून को Telegram प्रतिनिधियों से मुलाकात कर अपनी चिंताएं भी साझा की थीं।
Telegram के संस्थापक और CEO पावेल ड्यूरोव ने भारत सरकार के इस फैसले की आलोचना की थी और इसे लेकर प्रतिक्रिया भी दी थी।
ऐप फिर से चालू हो गया है, लेकिन Telegram का मैसेज एडिट फीचर अभी बंद रहेगा। सरकार ने इसे 30 जून 2026 तक निष्क्रिय रखने का निर्देश दिया है।
और पढ़ें…