Apple आने वाले 1.5 साल में कई नए और दमदार प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। 2026 और 2027 में iPhone के साथ कई नई कैटेगरी के डिवाइस भी देखने को मिल सकते हैं।
सितंबर 2026 में Apple अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे iPhone Ultra नाम से पेश किया जा सकता है और इसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये हो सकती है।
Apple एक नए Smart Home Hub पर काम कर रहा है। इसमें 7 इंच की स्क्रीन और फेस रिकग्निशन फीचर मिलेगा, जो यूजर को पहचानकर पर्सनलाइज्ड जानकारी दिखाएगा।
2027 में iPhone के 20 साल पूरे होंगे। इस मौके पर Apple iPhone 20 Series लॉन्च कर सकता है, जिसमें फुल-स्क्रीन डिजाइन मिलेगा और डिस्प्ले पर कोई कटआउट नहीं होगा।
Apple अगले साल अपने पहले स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च कर सकता है। ये स्मार्ट चश्मे कैमरा और एडवांस फीचर्स के साथ आएंगे और Meta के स्मार्ट ग्लासेस को टक्कर देंगे।
Apple कैमरे से लैस नए AirPods पर भी काम कर रहा है। ये कैमरा आसपास की जानकारी Siri को देगा, जिससे वॉयस असिस्टेंट और ज्यादा स्मार्ट तरीके से जवाब दे सकेगा।