Apple कथित तौर पर अपने दूसरे जेनरेशन iPhone Air 2 पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन साल 2027 में लॉन्च किया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, iPhone Air 2 को iPhone 18 और iPhone 18e के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी इस बार लॉन्च के लिए ज्यादा समय ले रही है।
पिछले साल लॉन्च हुआ iPhone Air ग्राहकों को ज्यादा पसंद नहीं आया। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगल रियर कैमरा इसकी सबसे बड़ी कमजोरी मानी गई।
नई लीक में दावा किया गया है कि iPhone Air 2 में दूसरा रियर कैमरा जोड़ा जा सकता है। इसमें 48MP मेन कैमरे के साथ अल्ट्रावाइड लेंस मिलने की उम्मीद है।
Apple नए मॉडल में बैटरी बैकअप सुधारने पर भी काम कर रही है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि सुधार बैटरी, चिप या सॉफ्टवेयर की वजह से होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone Air 2 में A20 Pro चिप का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, फोन का पतला और प्रीमियम डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा ही रहने की उम्मीद है।