Google-Meta के खिलाफ प्रीति जिंटा की लड़ाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इस बार किसी फिल्म नहीं, बल्कि कोर्ट से जुड़े एक मामले को लेकर चर्चा में हैं। उन्हें मुंबई हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई हाईकोर्ट ने प्रीति जिंटा को Google LLC, Meta Platforms और कई वेबसाइट्स के खिलाफ सिविल मुकदमा दायर करने की अनुमति दे दी है।

मामले से जुड़े कई पक्ष मुंबई के बाहर हैं और ऑनलाइन गतिविधियां अलग-अलग जगहों से हुई हैं। इसी वजह से प्रीति ने हाईकोर्ट में केस चलाने की अनुमति मांगी थी।

यह मामला AI से बनाए गए डीपफेक वीडियो, बदली हुई तस्वीरों और अन्य डिजिटल कंटेंट से जुड़ा है। प्रीति का कहना है कि इससे उनकी छवि और अधिकार प्रभावित हुए हैं।

जस्टिस अभय आहूजा के फैसले के बाद अब प्रीति जिंटा उन लोगों और प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती हैं, जिन्हें वह जिम्मेदार मानती हैं।

वर्क फ्रंट पर प्रीति जिंटा फिल्म 'बंटवारा 1947' में नजर आएंगी। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।