Telegram बैन हुआ, WhatsApp क्यों नहीं?

NEET Re-Exam 2026 से पहले केंद्र सरकार ने Telegram को 22 जून तक अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया है। यह फैसला NTA की सिफारिश पर लिया गया।

जांच में सामने आया कि कुछ लोग Telegram का इस्तेमाल कर फर्जी पेपर लीक का दावा कर रहे थे। इसी वजह से सरकार ने इस प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की।

Telegram में पुराने मैसेज को एडिट किया जा सकता है। आरोप है कि ठगों ने इसी फीचर का इस्तेमाल कर बाद में प्रश्नपत्र जोड़कर फर्जी सबूत तैयार किए।

WhatsApp का सिस्टम फोन नंबर आधारित और ज्यादा सीमित है। इसमें Telegram जैसे बड़े पब्लिक चैनल और ओपन ब्रॉडकास्टिंग की सुविधा नहीं मिलती।

Telegram पर एक चैनल से लाखों लोगों तक एक साथ मैसेज पहुंचाया जा सकता है। इसी वजह से गलत जानकारी तेजी से फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

सरकार का कहना है कि यह कदम छात्रों को फर्जी पेपर लीक और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के लिए उठाया गया है। जांच पूरी होने तक निगरानी जारी रहेगी।