देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 2027 से परीक्षा ऑनलाइन हो सकती है। इसका मकसद परीक्षा को अधिक सुरक्षित बनाना है।
NEET पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा प्रणाली में बदलाव पर जोर बढ़ा है। ऑनलाइन परीक्षा होने पर प्रश्नपत्र छापने, ले जाने और सुरक्षित रखने की जरूरत कम होगी।
अगर नया सिस्टम लागू होता है, तो छात्रों को OMR शीट भरने की जरूरत नहीं होगी। सभी सवाल कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देंगे और जवाब भी वहीं दर्ज करने होंगे।
NEET में लाखों छात्र शामिल होते हैं। ऐसे में ऑनलाइन परीक्षा एक ही दिन और एक ही समय पर कराना मुश्किल हो सकता है। परीक्षा कई शिफ्ट में आयोजित की जा सकती है.
विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल सुविधा हर छात्र तक समान रूप से नहीं पहुंची है। ग्रामीण इलाकों और कंप्यूटर की कम पहुंच वाले छात्रों को नए सिस्टम के लिए अभ्यास की जरूरत पड़ सकती है।
NEET UG पहले की तरह पेन-पेपर मोड में ही होगा, लेकिन 2027 से बदलाव की संभावना को देखते हुए छात्रों को ऑनलाइन टेस्ट और कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।