क्या जल्द खत्म हो सकता है फ्री अनलिमिटेड 5G डेटा? एक मार्केट एनालिस्ट ने टेलीकॉम कंपनियों को यह सुविधा बंद करने की सलाह दी है।
Jio, Airtel और Vi जैसे ऑपरेटर 2GB या उससे ज्यादा डेली डेटा वाले प्लान पर यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा देते हैं।
देश में 5G आने के बाद डेटा खपत तेजी से बढ़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल डेटा ट्रैफिक में करीब 29% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
डेटा खपत बढ़ाने में Jio सबसे आगे रहा। कंपनी का डेटा इस्तेमाल सालाना 31% बढ़ा, जबकि Airtel में 28% और Vi में 23% की बढ़ोतरी हुई।
विशेषज्ञों का मानना है कि केवल रिचार्ज प्लान महंगे करने से फायदा नहीं होगा। ज्यादा कमाई के लिए कंपनियां डेटा की कीमतों में भी बदलाव कर सकती हैं।
अगर फ्री अनलिमिटेड 5G डेटा बंद होता है, तो यूजर्स को अतिरिक्त डेटा के लिए अलग से पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। हालांकि अभी इस पर कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है।