Google Search में अब दिखेगा आपका पूरा सोशल मीडिया कंटेंट

Google ने क्रिएटर्स और पब्लिशर्स के लिए नया ‘Search Profiles’ फीचर लॉन्च किया है। इसकी मदद से यूजर्स अपनी पहचान और कंटेंट को Google Searchऔर डिस्कवर में बेहतर तरीके से दिखा सकेंगे।

इस फीचर में क्रिएटर्स के लेटेस्ट आर्टिकल, वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट एक ही जगह दिखाई देंगे। इससे ऑडियंस को उनका पूरा कंटेंट आसानी से एक प्रोफाइल में मिल जाएगा।

Search Profiles का फायदा उन्हीं क्रिएटर्स को मिलेगा जिनके YouTube, Instagram या X पर कम से कम 1 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, TikTok के लिए यह सीमा 3 लाख फॉलोअर्स तय की गई है।

Google ने बताया है कि यह फीचर फिलहाल अमेरिका में शुरू किया गया है। लेकिन कंपनी जल्द ही इसे भारत और अन्य देशों में भी लॉन्च कर सकती है।

यूजर्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट लिंक करके नया प्रोफाइल बना सकते हैं या पहले से बने प्रोफाइल को क्लेम कर सकते हैं। इसमें बायो, अवतार और सभी सोशल लिंक शामिल होंगे।

अगर कोई यूजर अपना सर्च प्रोफाइल क्लेम करता है, तो उसका गूगल नॉलेज पैनल भी अपडेट हो सकता है। इससे उसकी ऑनलाइन पहचान और ज्यादा मजबूत और स्मार्ट दिखेगी।