सरकार का अलर्ट, Microsoft यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा
अगर आप Microsoft Office इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। CERT-In ने ऑफिस सॉफ्टवेयर में गंभीर सुरक्षा खामियों को लेकर चेतावनी जारी की है।
CERT-In के अनुसार, हैकर्स इन खामियों का फायदा उठाकर आपके कंप्यूटर में हानिकारक कोड चला सकते हैं। इससे सिस्टम का पूरा कंट्रोल साइबर अपराधियों के हाथ में जा सकता है।
साइबर अटैक के बाद हैकर्स आपकी निजी जानकारी, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य संवेदनशील डेटा तक पहुंच बना सकते हैं। साथ ही सिस्टम में बिना अनुमति बदलाव भी कर सकते हैं।
Microsoft Office दुनिया के सबसे लोकप्रिय सॉफ्टवेयर में से एक है। इसका इस्तेमाल घरों, स्कूलों, कॉलेजों और बड़ी कंपनियों में किया जाता है, इसलिए यह खतरा लाखों नहीं बल्कि करोड़ों यूजर्स को प्रभावित कर सकता है।
CERT-In ने सलाह दी है कि सभी यूजर्स तुरंत Microsoft द्वारा जारी नवीनतम सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल करें। इससे सुरक्षा खामियां दूर हो जाएंगी और साइबर हमले का जोखिम कम होगा।
मोबाइल ऐप्स और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर को नियमित रूप से अपडेट करना बेहद जरूरी है। इससे नए फीचर्स मिलने के साथ-साथ साइबर खतरों से भी बेहतर सुरक्षा मिलती है।