ChatGPT नहीं, ये 5 AI टूल भी हैं शानदार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से बदल रहा है। अब सिर्फ ChatGPT ही नहीं, बल्कि कई ऐसे AI टूल मौजूद हैं जो पढ़ाई, रिसर्च, कंटेंट राइटिंग और ऑफिस के काम को आसान बना रहे हैं।

Google Gemini गूगल की कई सेवाओं के साथ काम करता है। यह लंबे डॉक्यूमेंट का सार निकालने, डेटा समझने और रियल टाइम जानकारी देने में मदद करता है।

Anthropic का Claude अपनी प्राकृतिक और इंसानी जैसी प्रतिक्रियाओं के लिए जाना जाता है। यह कंटेंट लिखने, रिपोर्ट तैयार करने और जटिल विषयों को आसान भाषा में समझाने में मददगार है।

Perplexity AI सर्च इंजन और AI चैटबॉट का मिश्रण है। इसकी खास बात यह है कि यह जवाब के साथ जानकारी का स्रोत भी दिखाता है।

xAI द्वारा विकसित Grok, X (पूर्व में Twitter) से जुड़ा हुआ है। इसकी मदद से यूजर्स ट्रेंडिंग विषयों, ताजा खबरों और सोशल मीडिया चर्चाओं की रियल टाइम जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

Meta AI WhatsApp, Instagram, Facebook और Messenger में उपलब्ध है। यूजर्स बिना किसी अलग ऐप के बातचीत कर सकते हैं, आइडिया बना सकते हैं और AI की मदद से इमेज भी तैयार कर सकते हैं।