Instagram यूजर्स के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी

Meta के AI असिस्टेंट का कथित तौर पर दुरुपयोग कर कुछ हैकर्स ने Instagram के कई हाई-प्रोफाइल अकाउंट्स तक पहुंच बना ली। मामला सामने आने के बाद कंपनी ने सुरक्षा खामी को ठीक कर दिया है।

प्रभावित अकाउंट्स में Barack Obama के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान इस्तेमाल हुआ White House हैंडल और अमेरिका की Space Force के एक वरिष्ठ अधिकारी का अकाउंट शामिल था।

साइबर सुरक्षा शोधकर्ताओं Dark Web Informer और ZachXBT ने सबसे पहले इस खामी की जानकारी दी। बाद में Telegram, X और Reddit पर भी कई यूजर्स ने अकाउंट टेकओवर की घटनाएं रिपोर्ट कीं।

हैकर्स ने किसी मालवेयर या फिशिंग लिंक का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने VPN और Meta AI सपोर्ट सिस्टम का उपयोग कर अकाउंट रिकवरी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की।

विशेष प्रॉम्प्ट्स की मदद से AI से अकाउंट में नया ईमेल जोड़ने का अनुरोध किया गया। नया ईमेल हैकर्स के नियंत्रण में था, जिससे उन्हें वेरिफिकेशन कोड मिल गया।

Meta ने बताया कि इस सुरक्षा खामी को दूर कर दिया गया है और प्रभावित अकाउंट्स को सुरक्षित बनाया जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि कुल कितने अकाउंट्स इस घटना से प्रभावित हुए।