ब्लर फोटो अब बनेगी शार्प और क्लियर, Google Photo की AI ट्रिक जानें
आजकल स्मार्टफोन कैमरे काफी एडवांस हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कई बार फोटो हिलने, गलत फोकस या कम रोशनी की वजह से ब्लर हो जाती है। ऐसी तस्वीरें देखने में खराब लगती हैं और यादें भी फीकी पड़ जाती हैं।
इसमें मौजूद Photo Unblur फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से फोटो के डिटेल्स को पहचानकर उसे ज्यादा शार्प और क्लियर बनाने की कोशिश करता है।
यह फीचर हल्की या मीडियम ब्लर वाली तस्वीरों पर बेहतर काम करता है। अगर फोटो बहुत ज्यादा खराब या डार्क है, तो रिजल्ट सीमित हो सकता है, लेकिन कई मामलों में सुधार साफ नजर आता है।
Unblur करने का आसान करने के लिए सबसे पहले Google Photos ऐप खोलें, फोटो चुनें, Edit ऑप्शन पर टैप करें, Tools सेक्शन में जाएं, Photo Unblur चुनें, कुछ सेकंड AI प्रोसेसिंग होने दें।
प्रोसेसिंग के बाद फोटो का नया वर्जन दिखाई देगा। इसमें डिटेल्स, किनारों की शार्पनेस और चेहरे की स्पष्टता पहले से बेहतर हो सकती है। आप चाहें तो इसे सेव या ओरिजिनल फोटो के साथ कॉपी के रूप में रख सकते हैं।
यह फीचर हर डिवाइस में उपलब्ध नहीं होता और कुछ एडवांस AI टूल्स के लिए Google One सब्सक्रिप्शन की जरूरत भी पड़ सकती है। अगर ऑप्शन नहीं दिखे तो ऐप को अपडेट करना जरूरी है।