AI करेगा आपके लिए शेयर ट्रेडिंग, इस प्लेटफॉर्म ने दी सुविधा

शेयर बाजार में पैसा लगाना आसान नहीं होता, लेकिन अब AI आपकी जगह शेयर खरीद और बेच सकता है। अमेरिका के ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Robinhood ने नया Agentic Trading फीचर लॉन्च किया है।

Robinhood का कहना है कि Claude और ChatGPT जैसे AI टूल्स थर्ड-पार्टी एजेंट्स के जरिए आपकी तरफ से ट्रेड कर सकेंगे।

अगर आप AI ट्रेडिंग इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसके लिए एक अलग Agentic Trading Account बनाना होगा। यह आपके मुख्य ट्रेडिंग अकाउंट से अलग रहेगा।

कंपनी ने सुरक्षा के लिए कई फीचर्स दिए हैं। यूजर किसी भी समय AI ट्रेडिंग रोक सकता है, ट्रेड्स का प्रीव्यू देख सकता है और सिर्फ एक टैप में AI का एक्सेस बंद कर सकता है।

यह फीचर सिर्फ इक्विटी ट्रेडिंग तक सीमित है। लेकिन कंपनी की योजना आगे चलकर इसे क्रिप्टो, ऑप्शंस, फ्यूचर्स और दूसरे मार्केट्स तक बढ़ाने की है।

Robinhood ने साफ कहा है कि AI मदद जरूर करेगा, लेकिन नुकसान की जिम्मेदारी यूजर की होगी। कंपनी ने चेतावनी दी है कि कुछ बाजार स्थितियों में AI की रणनीति गलत भी साबित हो सकती है।