17,500 तक सस्ता हुआ Xiaomi का यह फोन, जानें कीमत और फीचर्स
Xiaomi 14 Civi को Flipkart पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट। कंपनी ने इस फोन को 59,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था, लेकिन अब यह 44,999 रुपये में उपलब्ध है। यह लॉन्च के बाद की सबसे कम कीमत मानी जा रही है।
अगर ग्राहक Flipkart Axis Bank कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 2250 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके बाद प्रभावी कीमत करीब 42,749 रुपये रह जाती है। यानी कुल मिलाकर 17,500 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
इसमें 6.55 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन का 120Hz रिफ्रेश रेट, स्क्रॉलिंग और गेमिंग अनुभव देता है। वहीं 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस तेज धूप में भी शानदार विजिबिलिटी प्रदान करती है।
फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है जो 4nm तकनीक पर आधारित है। यह प्रोसेसर गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स के लिए काफी पावरफुल माना जाता है। स्मार्टफोन Android 14 बेस्ड HyperOS पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिलता है। इसके अलावा 50MP टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
इसमें 4700mAh की बैटरी दी गई है जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे लेटेस्ट फीचर्स शामिल हैं।