Google AI Threat Defense कैसे बचाएगा आपका डिजिटल डेटा?

AI से बढ़ते साइबर हमलों के खतरे को देखते हुए Google ने नया AI Threat Defense टूल लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह साइबर अटैक को पहले ही पहचान सकता है।

Google का यह नया टूल खतरनाक साइबर अटैक के रास्तों का अनुमान लगाता है और सबसे बड़े खतरों को पहचानकर उन्हें जल्दी रोकने में मदद करता है।

Google के मुताबिक, मौजूदा सिस्टम हजारों AI अलर्ट भेजते हैं, जिससे टीमों पर बोझ बढ़ जाता है। नया सिस्टम सिर्फ जरूरी और असली खतरों को प्राथमिकता देगा।

Google का AI Threat Defense कोड स्कैनिंग को Cloud सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म Wiz के साथ जोड़ता है। इससे पता चलता है कि कोई कमजोरी सच में खतरा है या नहीं।

अगर कोड में कोई कमी है लेकिन वह इंटरनेट से जुड़ी नहीं है, तो सिस्टम उसकी प्राथमिकता कम कर देगा। इससे फालतू अलर्ट कम होंगे।

Google से पहले Anthropic और OpenAI भी साइबर सिक्योरिटी AI टूल्स लॉन्च कर चुके हैं। अब कंपनियों के बीच डिजिटल सुरक्षा को लेकर नई रेस शुरू हो गई है।