Reliance Jio ने भारत में नया Jio OTT Pass लॉन्च कर दिया है। यह प्लान एंटरटेनमेंट और इंटरनेट का ऑल-इन-वन पैक है, जिसमें OTT ऐप्स, लाइव टीवी चैनल और हाई-स्पीड डाटा का फायदा मिलता है।
Jio OTT Pass की कीमत 200 रुपये रखी गई है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। यूजर्स इसे MyJio ऐप, Jio वेबसाइट, रिटेल स्टोर और अन्य रिचार्ज प्लेटफॉर्म से एक्टिवेट कर सकते हैं।
इस प्लान में JioHotstar, Prime Video,Sony LIV, ZEE5, Discovery+ सहित 15 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस दिया जा रहा है। यूजर्स को अलग-अलग ऐप्स का सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Jio OTT Pass के साथ YouTube Premium का फायदा भी मिलता है। इससे यूजर्स एड-फ्री वीडियो देख सकते हैं, बैकग्राउंड प्लेबैक चला सकते हैं और वीडियो ऑफलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं।
JioTV के जरिए यूजर्स को 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल देखने को मिलेंगे। इसमें स्पोर्ट्स, मूवी, एंटरटेनमेंट, न्यूज, किड्स और रीजनल कंटेंट वाले 150 से ज्यादा पेड चैनल भी शामिल हैं।
इस OTT Pass में 30GB हाई-स्पीड 4G/5G डाटा मिलता है। इसके अलावा Jio यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा भी दिया जा रहा है। हालांकि इस प्लान में वॉइस कॉलिंग की सुविधा शामिल नहीं है।