Samsung फोन पर भारी डिस्काउंट! चूके तो पड़ेगा पछताना

Samsung Galaxy S25 5G अब लॉन्च कीमत से करीब 24 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। अगर आप प्रीमियम फीचर्स वाला नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए शानदार मौका हो सकता है।

इसका 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 56,999 रुपये में उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,850 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत और कम हो जाएगी।

अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर इस फोन को और सस्ते में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर 40,300 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट दिया जा रहा है। हालांकि एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी।

इसमें 6.2 इंच की Full HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। बेहतर गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है। इसके अलावा 10MP टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।

इसमें में 4,000mAh बैटरी, 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, USB Type-C और ड्यूल सिम सपोर्ट जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।