अगर आप कम बजट में प्रीमियम iPhone खरीदना चाहते हैं तो iPhone 15 शानदार विकल्प बन सकता है। इस समय विजय सेल्स पर फोन भारी छूट के साथ मिल रहा है।
iPhone 15 का 128GB वेरिएंट फिलहाल 57,900 रुपये में लिस्टेड है। यह फोन लॉन्च के समय 79,900 रुपये में आया था। यानी अब यह करीब 25,500 रुपये सस्ता मिल रहा है।
HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। इसके बाद iPhone 15 की प्रभावी कीमत लगभग 54,400 रुपये रह जाती है।
iPhone 15 में 6.1 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है। फोन में 2000 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है, जिससे आउटडोर में भी बेहतर व्यूइंग अनुभव मिलता है।
इस आईफोन में Apple का पावरफुल A16 Bionic प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन iOS 18 पर काम करता है और गेमिंग, वीडियो एडिटिंग व मल्टीटास्किंग में शानदार परफॉर्मेंस देता है।
48MP कैमरा और प्रीमियम फीचर्सiPhone 15 में 48MP का वाइड एंगल कैमरा और 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी के लिए 12MP TrueDepth फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है।