WhatsApp पर आएगा नया Spoiler Message फीचर

WhatsApp जल्द एक नया Spoiler Message फीचर लाने वाला है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने निजी या जरूरी मैसेज को धुंधला करके भेज सकेंगे।

अभी WhatsApp पर End-to-end encryption मिलता है, लेकिन नया फीचर चैट प्राइवेसी को और मजबूत करेगा। OTP या कोई भी संवेदनशील जानकारी आसानी से छिपाकर भेजी जा सकेगी।

यह फीचर काफी हद तक Telegram के Spoiler फीचर जैसा काम करेगा। रिसीवर को मैसेज धुंधले टेक्स्ट में दिखाई देगा और उसे पढ़ने के लिए मैसेज पर टैप करना होगा।

मैसेज टाइप करने के बाद उसे देर तक दबाएं और टेक्स्ट सेलेक्ट करें। फिर तीन डॉट्स पर क्लिक करने के बाद मिलने वाले Spoiler ऑप्शन को चुनना होगा।

X पर एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि नया फीचर मैसेज को धुंधली लेयर के पीछे छिपा देता है।

यह फीचर टेक्स्ट मैसेज के लिए तैयार किया जा रहा है। लेकिन आने वाले समय में WhatsApp इमेज और वीडियो के लिए भी Spoiler सपोर्ट जोड़ सकता है।