X का नया नियम! कॉपी वीडियो डालने पर नहीं मिलेगा पैसा

अगर आप रोजाना X इस्तेमाल करते हैं, तो आपने नोटिस किया होगा कि कई वायरल वीडियो बार-बार अलग-अलग अकाउंट्स से दिखाई देते हैं। इससे असली क्रिएटर अक्सर पीछे छूट जाता है।

अब X ऐसे अकाउंट्स पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है, जो दूसरों का कंटेंट कॉपी करके दोबारा पोस्ट करते हैं और उससे पैसे कमाते हैं।

Nikita Bier ने बताया कि कंपनी ने कई बड़े अकाउंट्स की पहचान की है, जो छोटे क्रिएटर्स के वीडियो को प्रोग्रामेटिक तरीके से रीअपलोड कर रहे थे।

कुछ यूजर्स वायरल वीडियो को जल्दी रीपोस्ट कर लेते थे, ताकि ओरिजिनल क्रिएटर से पहले ज्यादा व्यूज और एंगेजमेंट मिल सके। इसी के जरिए वे रेवेन्यू शेयर प्रोग्राम से कमाई भी करते थे।

X का कहना है कि अब ऐसे रीपोस्ट कंटेंट की पहचान की जाएगी और वीडियो पर मिलने वाले इंप्रेशन सीधे असली क्रिएटर को दिए जाएंगे।

कंपनी के इस नए कदम से कॉपी-पेस्ट अकाउंट्स की कमाई कम हो सकती है। वहीं, असली कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स को ज्यादा पहचान और फायदा मिलने की उम्मीद है।