WhatsApp पर ऐसे गायब करें Private Chats, किसी को नहीं चलेगा पता

WhatsApp का ‘Chat Lock’ फीचर पहले से काफी लोकप्रिय था, लेकिन अब कंपनी ने ‘Secret Code’ फीचर जोड़कर प्राइवेसी को और मजबूत बना दिया है। अब सिर्फ चैट लॉक ही नहीं, पूरा Locked Chats फोल्डर भी छिपाया जा सकता है।

सबसे पहले करें Chat Lock On करें। जिस व्यक्ति की चैट को छिपाना चाहते हैं, उसकी प्रोफाइल खोलें। नीचे स्क्रॉल करके ‘Lock Chat’ ऑप्शन पर टैप करें और फिंगरप्रिंट या फेस आईडी की मदद से इसे ऑन कर दें। इसके बाद चैट सुरक्षित हो जाएगी।

Locked Chats फोल्डर में जाएं।WhatsApp की मुख्य चैट स्क्रीन को नीचे की तरफ स्वाइप करें। यहां आपको ‘Locked Chats’ फोल्डर दिखाई देगा। उस पर टैप करें और अपने बायोमेट्रिक लॉक से उसे ओपन करें।

Secret Code ऐसे सेट करें। अब ऊपर दिए गए तीन डॉट्स Settings पर क्लिक करें। यहां ‘Chat Lock Settings’ में जाकर ‘Secret Code’ ऑप्शन चुनें। अब अपनी पसंद का कोई कोड, नंबर, अक्षर या इमोजी सेट करें और उसे कन्फर्म कर दें।

Secret Code सेट करने के बाद आपको ‘Hide Locked Chats’ नाम का ऑप्शन दिखाई देगा। इसे ऑन करते ही आपका Locked Chats फोल्डर मेन चैट लिस्ट से पूरी तरह गायब हो जाएगा। इससे किसी को पता भी नहीं चलेगा कि आपने कोई चैट छिपाई हुई है।

Hidden Chats को ऐसे देखें। अगर आपको अपनी छिपी हुई चैट्स देखनी हैं, तो WhatsApp के Search Bar में जाएं। वहां अपना Secret Code टाइप करें। जैसे ही सही कोड डालेंगे, आपकी Hidden Locked Chats तुरंत सामने आ जाएंगी।