Motorola Razr 50 Ultra पर बंपर छूट.. लूट लो रे!

Motorola Razr 50 Ultra को अब काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। प्रीमियम फ्लिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए यह डील काफी आकर्षक मानी जा रही है।

इस फोल्डेबल फोन को जुलाई 2024 में 99,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। अब इसका 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 59,450 रुपये में लिस्ट किया गया है, जिससे ग्राहकों को बड़ा फायदा मिल रहा है।

अगर ग्राहक फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो करीब 2,973 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत लगभग 56,477 रुपये रह जाएगी।

इसमें 6.9 इंच की pOLED LTPO इंटरनल डिस्प्ले दी गई है। जिसका रेजोल्यूशन 2640×1080 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 1Hz से 165Hz तक रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इसके अलावा 4 इंच की बड़ी एक्सटर्नल डिस्प्ले भी दी गई है।

इसफोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए काफी दमदार माना जाता है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है। यह 44W टर्बो फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जिससे फोन कम समय में तेजी से चार्ज हो जाता है।