AC ब्लास्ट से बचाव के जरूरी टिप्स! बिल्कुल आसान शब्दों में।
गर्मी बढ़ते ही AC का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है। इसी के साथ देशभर में AC ब्लास्ट और शॉर्ट सर्किट की घटनाएं भी सामने आने लगती हैं। कई मामलों में आग लगने तक की स्थिति बन जाती है, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है।
AC ब्लास्ट के पीछे सबसे आम कारण ओवरहीटिंग, गैस लीकेज, खराब वायरिंग और वोल्टेज फ्लक्चुएशन होते हैं। कई लोग AC को लंबे समय तक बिना ब्रेक के चलाते हैं। जिससे मशीन पर लगातार दबाव बढ़ता रहता है और खतरा बढ़ जाता है।
आजकल कई स्मार्ट AC में थर्मल प्रोटेक्शन और ओवरहीट सेंसर जैसे एडवांस फीचर्स दिए जाते हैं। यह सिस्टम कंप्रेसर और इंटरनल पार्ट्स का तापमान लगातार मॉनिटर करता है। अगर तापमान ज्यादा बढ़ जाता है तो AC खुद ही बंद हो जाता है।
नए मॉडल के AC में Refrigerant Leak Detection सिस्टम दिया जाता है। यह फीचर गैस लीकेज को जल्दी पकड़ लेता है और यूजर को अलर्ट भेजता है। कई बार यह सिस्टम ऑटो कट-ऑफ भी कर देता है, जिससे बड़ा हादसा टल सकता है।
भारत में कई जगहों पर वोल्टेज फ्लक्चुएशन आम समस्या है। इसी कारण आजकल कई AC में इनबिल्ट Voltage Protection या स्टेबलाइजर सपोर्ट दिया जाता है। इससे अचानक हाई या लो वोल्टेज से कंप्रेसर और PCB को नुकसान नहीं होता।
सिर्फ फीचर्स ही नहीं, बल्कि सही देखभाल भी जरूरी है। समय-समय पर सर्विस करानी चाहिए। फिल्टर साफ रखना, वायरिंग चेक करना और ओवरलोड से बचना जरूरी है, जिससे AC ब्लास्ट का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।