पावरहाउस वाला Lenovo का नया टेबलेट लॉन्च! जानें खूबियां
Lenovo ने अपना नया हाई-एंड टैबलेट Legion Y900 13 लॉन्च किया है। यह डिवाइस खास तौर पर गेमिंग, क्रिएटिव वर्क और मल्टीटास्किंग यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
इसमें 13 इंच का बड़ा और शार्प डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 3840×2560 पिक्सल का अल्ट्रा-हाई रेजॉल्यूशन मिलता है। साथ ही 144Hz रिफ्रेश रेट देता है। 1100 निट्स पीक ब्राइटनेस इसे आउटडोर यूज़ के लिए भी बेहतर बनाती है।
इस डिवाइस में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। 16GB तक RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे भारी डेटा भी आसानी से मैनेज होता है।
इसमें 4 कैमरों का सेटअप दिया गया है। रियर साइड में 13MP का मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। फ्रंट में 8MP और 3MP का डुअल कैमरा दिया गया है। साथ ही Legion Halo RGB लाइटिंग इसे और प्रीमियम लुक देती है।
इसमें 8192 लेवल प्रेशर सेंसिटिविटी और अल्ट्रा-लो लेटेंसी मिलती है।स्टाइलस में बटन भी दिया गया है जो डिजिटल इरेज़र की तरह काम करता है। मैग्नेटिक अटैचमेंट से यह आसानी से चार्ज और स्टोर हो जाता है। कीबोर्ड जोड़ने पर यह लैपटॉप जैसा अनुभव देता है।
इसकी शुरुआती कीमत करीब 3799 जापानी येन रखी गई है। इसके अलग-अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध हैं। टॉप मॉडल 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है।