अब  Lenskart का चश्मा करेगा फोटो, वीडियो और कॉलिंग सब कुछ.. जानें खूबियां

Lenskart ने “B by Lenskart” नाम से अपना नया स्मार्ट ग्लास पेश किया है। यह भारत में लॉन्च हुआ एक एडवांस AI वियरेबल डिवाइस है। इसमें स्टाइल और टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन दिया गया है।

इस स्मार्ट ग्लास में 12 मेगापिक्सल का Sony कैमरा दिया गया है। यह 4K रिज़ॉल्यूशन में फोटो और HD क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। साथ ही रिकॉर्डिंग के दौरान LED इंडिकेटर भी ऑन हो जाता है, जिससे प्राइवेसी बनी रहती है।

यूजर्स इसमें आसानी से कॉल कर सकते हैं और म्यूजिक सुन सकते हैं। इसमें डायरेक्शनल स्पीकर और तीन माइक्रोफोन का एडवांस सेटअप दिया गया है। इससे क्लियर ऑडियो और बेहतर कम्युनिकेशन मिलता है।

इस डिवाइस में Google Gemini को इंटीग्रेट किया गया है। यह 40 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है। यह यूजर को रियल-टाइम जानकारी, नेविगेशन और स्मार्ट असिस्टेंस भी देता है।

इस स्मार्ट ग्लास का वजन सिर्फ 40 ग्राम है, जिससे इसे लंबे समय तक पहनना आसान है। साथ ही इसका चार्जिंग केस 48 घंटे तक का बैकअप देता है। टेम्पल-टिप चार्जिंग सिस्टम इसे और भी सुविधाजनक बनाता है।

कीमत, प्री-बुकिंग और बढ़ती डिमांड इसकी शुरुआती कीमत 27,000 रुपए रखी गई है। वहीं अर्ली-एक्सेस यूजर्स के लिए 22,000  रुपए की स्पेशल कीमत दी जा रही है।